लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री सड़क हादसा : मुख्यमंत्री ने की राहत राशि की घोषणा

सड़क हादसा : मुख्यमंत्री ने की राहत राशि की घोषणा

What
When May 11, 2011
from 07:50 PM to 07:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार रूपए

घायलों को 15-15 हजार रूपए

कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की

रायपुर 11 मई 2011

698-110511

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर के नजदीक आज दोपहर पुराने धमतरी मार्ग पर ग्राम कचना (भरेंगाभाठा) के पास हुए एक सड़क हादसे में नौ बारातियों की आकस्मिक मृत्यु और लगभग 27 लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
    मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 हजार रूपए और घायलों को पन्द्रह-पन्द्रह हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की है। कृषि और श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने आज शाम यहां अम्बेडकर अस्पताल पहुंचकर इस हादसे के घायलों से मुलाकात की और उनकी चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। श्री साहू ने वहां मुख्यमंत्री की ओर से मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए इस राहत राशि का ऐलान किया। कृषि मंत्री श्री साहू ने रायपुर कलेक्टर को मृतकों के परिवारजनों के लिए मुख्यमंत्री की ओर से घोषित 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि में से 25-25 हजार रूपए तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए। कृषि और श्रम मंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों से कहा कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए।
    श्री चन्द्रशेखर साहू ने भी हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कृषि मंत्री के साथ छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री दिलीप सिंह होरा ने भी अम्बेडकर अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिवारजनों से मुलाकात की और उनके प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि रायपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय अभनपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम कचना के पास भरेंगाभाठा में आज दोपहर बारातियों से भरे एक वाहन और विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में टक्कर होने के फलस्वरूप यह हादसा हुआ। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की ओर से एम्बूलेंस भेजकर घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल लाया गया, वहीं पुलिस बल भी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा और एम्बूलेंस में गए चिकित्सा दल के साथ वहां राहत के उपाय युध्द स्तर पर शुरू कर दिए गए।

क्रमांक-698/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031