डॉ. रमन सिंह ने प्रोफेसर रामकृपाल सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
रायपुर 17 मई 2011
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रामकृपाल सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रोफेसर रामकृपाल सिंह का कल नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में श्री रामकृपाल सिंह ने छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विकास और विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया। डॉ. रमन सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि प्रोफेसर रामकृपाल सिंह को वर्ष 1995 में तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार ने गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर का कुलपति नियुक्त किया था।

