लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री ग्राम सुराज के बाद इस बार भी चलेगा 'पानी बचाओ' और 'हरियर छत्तीसगढ़' अभियान : डॉ. रमन सिंह

ग्राम सुराज के बाद इस बार भी चलेगा 'पानी बचाओ' और 'हरियर छत्तीसगढ़' अभियान : डॉ. रमन सिंह

What
When Apr 05, 2011
from 03:20 PM to 03:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

खारून नदी पर विशेष रूप से केन्द्रित होगा इस बार का पानी बचाओ अभियान दोनों किनारों पर किया जाएगा वृक्षारोपण

  रायपुर 05 अप्रैल 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि पिछले साल की तरह इस वर्ष भी गर्मियों में ग्राम सुराज अभियान के बाद सभी प्रमुख चिन्हांकित नदी-नालों, तालाबों और सिंचाई जलाशयों की साफ-सफाई और उनके गहरीकरण के लिए आम जनता के सहयोग से पानी बचाओ अभियान के रूप में प्रदेश व्यापी भू-जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। डॉ. रमन सिंह ने आज यहां बताया कि पिछले वर्ष के पानी बचाओ अभियान को शिवनाथ नदी पर विशेष रूप से केन्द्रित किया गया था। इस बार यह अभियान खास तौर पर खारून नदी पर केन्द्रित होगा, जिसकी आठ-दस किलोमीटर की पट्टी में नदी की सफाई कर दोनों किनारों पर सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के पानी को बचाने और भूमिगत जल स्त्रोतों की रिचार्जिंग का काम प्रकृति और पर्यावरण को बचाने के लिए बहुत जरूरी है। भू-जल संरक्षण अभियान के तहत गांवों में बारिश का पानी रोकने के लिए चेक डेम और परकोलेशन टैंक जैसी छोटी-छोटी संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भू-जल संरक्षण अभियान के बाद मानसून के दौरान जुलाई-अगस्त में 'हरियर छत्तीसगढ़' अभियान संचालित किया जाएगा। इसके अन्तर्गत शासन के सभी विभागों, राज्य में संचालित उद्योगों और अन्य समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रदेश के सभी जिलों में सघन वृक्षारोपण होगा। इसमें हम केन्द्र सरकार से क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण के लिए मिलने वाले कैम्पा फंड की राशि का भी उपयोग करेंगे। इस फंड से राज्य को इस वर्ष तीन सौ से चार सौ करोड़ रूपए तक प्राप्त होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि भू-जल संरक्षण और हरियर छत्तीसगढ़ अभियान के लिए वे इस माह के अंतिम सप्ताह में मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें पिछले वर्ष के अभियानों की समीक्षा के साथ इस वर्ष की कार्ययोजनाओं पर विचार किया जाएगा। नया रायपुर को भी हरा-भरा बनाने के लिए अभियान के तहत वहां बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भू-जल संरक्षण अभियान के तहत पिछले वर्ष शिवनाथ नदी की सफाई और उसके गहरीकरण का काम सफलतापूर्वक किया गया। इस नदी में अब तक 32 एनीकटों का निर्माण हो चुका है। इन सभी एनीकटों के किनारे हरियाली बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण भी कराया जा रहा है।
डॉ. रमन सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष गर्मियों में संचालित ग्राम सुराज अभियान की भारी सफलता और पानी बचाओ तथा भू-जल संरक्षण अभियान को मिली उत्साहजनक कामयाबी को देखते हुए इस बार भी इसकी तैयारी तेजी से शुरू हो गयी है। ग्राम सुराज अभियान दो चरणों में आगामी 19 अप्रैल से 23 अप्रैल और 25 अर्प्रैल से 29 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस बार भी ग्राम सुराज अभियान को खेती-किसानी के साथ ग्रामीणों की रोजाना की जिन्दगी से जुड़ी पन्द्रह प्रमुख जरूरतों पर केन्द्रित किया गया है। किसान रथों का भ्रमण और किसान सम्मेलन भी इस दौरान होंगे। पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकानों के काम-काज और शासन के विभिन्न विभागों की गांवों से सीधे जुड़ी योजनाओं की जमीनी समीक्षा ग्राम सुराज अभियान में होगी। गांव वालों के साथ बैठकर पंच-सरपंच और सरकारी कर्मचारियों के ग्राम सुराज दल इन योजनाओं की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को यथासंभवन तुरन्त हल करने का प्रयास करेंगे।

क्रमांक-77/स्वराज्य



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031