मुख्यमंत्री ने श्री डेनियल फ्रांसिस के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर 21 मई, 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में मसीही समाज के वरिष्ठतम पादरी श्री डेनियल फ्रांसिस के आज यहां हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
क्रमांक-849/स्वराज्य

