मुख्यमंत्री को भक्तिन माता कर्मा महोत्सव का न्यौता
रायपुर, 06 अप्रैल 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर दुर्ग जिले के साहू समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक श्रीमती कुमारी बाई साहू के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को इस माह की 29 तारीख को बालोद में आयोजित किए जा रहे भक्तिन माता कर्मा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मण्डल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मण्डल में तहसील साहू संघ बालोद की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी साहू और संरक्षक श्री कृष्णा साहू सहित सर्वश्री चमनलाल साहू, कुलदीप साहू, देवधर साहू और भूपत साहू भी शामिल थे।

