डॉ. रमन सिंह ने किया 'श्रध्दाजंलि' का विमोचन
रायपुर, 26 मई 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर जनदर्शन कार्यक्रम में राजनांदगांव की श्रीमती आभा श्रीवास्तव द्वारा रचित किताब 'श्रध्दांजलि' का विमोचन किया। उन्होंने श्रीमती श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दी। इस किताब में मुख्यमंत्री के दिवंगत पिता श्री विघ्नहरण सिंह एवं माता स्वर्गीय श्रीमती सुधादेवी सिंह की स्मृतियों को संजोया गया है। इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वय डॉ. सियाराम साहू एवं श्री कोमल जंघेल तथा छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी एवं विधायक श्रीमती लक्ष्मी बघेल सहित बड़ी संख्या मं लोग उपस्थित थे।

