लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री निराश्रित महिला ने भी मुख्यमंत्री के साथ की हवाई यात्रा

निराश्रित महिला ने भी मुख्यमंत्री के साथ की हवाई यात्रा

What
When Jul 06, 2010
from 05:20 PM to 05:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

अंतिम पक्ति के लोगों से डॉ. रमन का गहरा जुड़ाव

 

मुख्यमंत्री को आशीष देने निराश्रित महिला पहुंची हेलीपेड

 

रायपुर, 06 जुलाई 2010
 समाज की अंतिम पंक्ति के सबसे आखिरी व्यक्तियों के प्रति मुख्यमंत्री डॉ . रमन सिंह के गहरे आत्मीय जुड़ाव का एक नया उदाहरण आज उस वक्त देखने को मिला, जब उन्होंने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान ग्राम रूदगांव से रायपुर के लिए रवाना होते समय वहां की एक निराश्रित महिला श्रीमती राजिम बाई को अपने साथ बैठाकर ना सिर्फ राजधानी रायपुर की सैर कराई, बल्कि यहां आने के बाद उन्हें हेलीपेड से अपने साथ गाड़ी में बैठाकर मुख्यमंत्री निवास ले आए और बड़े ही सम्मान के साथ उन्हें नाश्ता भी कराया।1608 डॉ . सिंह ने श्रीमती राजिम बाई को  हेलीकाप्टर में वहां के कार्यकर्ताओं के साथ वापस रूदगांव भिजवाया। मुख्यमंत्री ने श्रीमती राजिम बाई के आंखों के समुचित इलाज का भी भरोसा दिलाया।
उल्लेखनीय है कि शिवनाथ नदी बचाओ महाअभियान के तहत आज मुख्यमंत्री डॉ . रमन सिंह राजनांदगांव जिले के ग्राम गौलीटोला, सांकरदाहरा और रूदगांव में आम जनता के साथ सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने प्रवास के अंतिम पड़ाव रूदगांव से मुख्यमंत्री जब राजधानी लौटने के लिए हेलीकाॅप्टर में बैठ रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक बुजुर्ग ग्रामीण महिला भीड़ और सुरक्षा घेरे को हटाते हुए उनके पास आने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने सुरक्षा अधिकारियों से कहकर महिला को पास बुलवाया और बड़ी आत्मीयता से राजिम बाई से छत्तीसगढ़ी भाषा में बातचीत की। श्रीमती राजिम बाई ने बताया कि वे मुख्यमंत्री को नजदीक से देखना चाहती हैं। डाॅ. सिंह ने उनसे पूछा कि क्या वे उनके साथ हेलीकाॅप्टर में रायपुर जाना चाहेंगी ? राजिम बाई के हां कहने पर मुख्यमंत्री उन्हें सहर्ष अपने साथ हेलीकाॅप्टर में बिठाकर रायपुर ले आए। बातचीत के दौरान राजिम बाई ने बताया कि उन्हें तीन सौ रूपए की मासिक निराश्रित पेंशन के साथ हर माह मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत सस्ती दर पर 35 किलो चावल भी मिल रहा है। वे इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के इरादे से हेलीपेड पर उनके पास जाना चाहती थीं। श्रीमती राजिम बाई ने मुख्यमंत्री को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि उनकी इन योजनाओं से गांव में ना केवल मुझे बल्कि और भी अनेक निराश्रितों को बड़ा सहारा मिल रहा है। मुख्यमंत्री के पूछने पर राजिम बाई ने बताया कि ‘हवाई जहाज में बईठके बने लागिस’। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान पूछा हेलीकाॅप्टर में बैठकर बाहर कैसे दिखाई दे रहा है, राजिम बाई ने हंसते हुए बताया कि नान-नान अऊ धुंधला दिखथे। मुख्यमंत्री ने हेलीकाॅप्टर में उनके साथ यात्रा कर रहे डोंगरगांव के श्री राम कुमार गुप्ता से कहा कि स्थानीय अधिकारियों का सहयोग लेकर राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत राजनांदगांव के जिला अस्पताल में श्रीमती राजिम बाई की आंखों का समुचित इलाज कराया जाए।
क्रमांक- 1608/सोलंकी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031