मुख्यमंत्री आज सरगुजा जिले के दौरे पर
सरकारी कॉलेज की सौगात मिलेगी भैयाथान को
रायपुर, 06 जुलाई 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल बुधवार 7 जुलाई को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे। जहां वे विभिन्न कार्यो के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है:-
दोपहर एक बजे रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान,दोपहर 1.50 बजे भैयाथान आगमन नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ, लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित नवीन सड़कों का भूमिपूजन, नवीन पशु औषधालय, चिकित्सालय भवनों का शिलान्यास, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय का लोकार्पण, सरस्वती सायकल योजना के अन्तर्गत छात्राओं को सायकल वितरण योजना के अन्तर्गत छात्राओं को सायकल वितरण, राज्य कृषि विपणन बोर्ड की योजना के तहत खेतिहर श्रमिक महिलाओं को बरसाती (रेनकोट) वितरण और आमसभा। अपरान्ह 3.30 बजे ग्राम बतरा आगमन, लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ, खेतिहर श्रमिक महिलाओं को बरसाती (रेनकोट) वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सायकल वितरण। शाम 4.30 बजे बतरा से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.20 बजे रायपुर आगमन।

क्रमांक-1605/लोन्हारे