मुख्यमंत्री से पंचायत प्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की
रायपुर, 28 मई 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर जनपद पंचायत राजनांदगांव के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को बताया कि जनपद पंचायत द्वारा निकट भविष्य में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से जनपद पंचायत के पास उपलब्ध जमीन पर व्यावसायिक परिसर और जनपद पंचायत का नया भवन बनवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती हेमिन लाउत्रे, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती बुलाकी सिन्हा, श्रीमती धनमत वर्मा, श्रीमती सुमन उईके, श्रीमती सुलोचना मारकंडे, श्रीमती निर्मला वर्मा, श्रीमती पुष्पा वर्मा, श्रीमती रूपा साहू, श्रीमती हेमिन वर्मा और श्री विवेक साहू भी शामिल थे।
क्रमांक-961/सोलंकी

