मुख्यमंत्री आज अनेक कार्यक्रमों में
रायपुर, 28 मई 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 29 मई को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवारों के लिए प्रारंभ की जा रही चना वितरण योजना के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से सवेरे 10.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.15 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12.10 बजे हाता मैदान में चना वितरण योजना के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। डॉ. सिंह अपरान्ह 3.45 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां बूढ़ा सागर बचाओ महाभियान का अवलोकन करने के बाद शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।

