मुख्यमंत्री से श्री बलिहार सिंह ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर 28 मई 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त विकास निगम के नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री बलिहार सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
क्रमांक-980/सोलंकी

