लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री रबी धान की खरीदी एफ.सी.आई करे : डॉ. रमन सिंह

रबी धान की खरीदी एफ.सी.आई करे : डॉ. रमन सिंह

What
When May 30, 2011
from 07:35 PM to 07:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री थॉमस को लिखा पत्र

रायपुर 30 मई 2011

      छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के किसानों के व्यापक हित में आज केन्द्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री के.व्ही. थॉमस को एक पत्र भेजकर राज्य में रबी मौसम के धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने उनसे अनुरोध किया है कि वे इसके लिए भारतीय खाद्य निगम (एफ.सी.आई.) को जल्द निर्देश जारी करें। राज्य शासन द्वारा एफ.सी.आई. को इसके लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ की कृषि उपज मंडियों में रबी मौसम के धान की आवक हो रही है। राज्य में रबी धान की अरवा मिलिंग संभव नहीं हो पाती है। एफ.सी.आई. द्वारा इसकी उसना मिलिंग करावाकर अन्य राज्यों में खपत की जा सकती है।
       मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि खरीफ वर्ष 2010-11 में छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर 51 लाख 13 हजार मीटरिक टन धान की रिकार्ड खरीदी की गयी है। इसमें से राज्य शासन द्वारा 41 लाख टन और भारतीय खाद्य निगम (एफ.सी.आई.) द्वारा दस लाख टन धान की मिलिंग करायी जा रही है। वर्तमान में राज्य सरकार के पास लगभग आठ लाख मीटरिक टन और भारतीय खाद्य निगम के पास लगभग चार लाख 50 हजार मीटरिक टन धान मिलिंग के लिए शेष रह गया है। राज्य सरकार द्वारा लगातार राज्य से बाहर चावल का मूव्हमेंट बढ़ाने के लिए केन्द्र से अनुरोध किया गया है, लेकिन इसमें पर्याप्त गति नहीं आने के कारण चावल के भण्डारण से संबंधित गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं। ऐसी स्थिति में मानसून शुरू होने के पहले खरीफ के धान का निराकरण करना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इन परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री थॉमस से आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ की मंडियों में रबी धान की हो रही आवक को देखते हुए इस धान की खरीदी के लिए एफ.सी.आई. को निर्देश दिए जाएं और इसकी उसना मिलिंग करवाकर एफ.सी.आई. के जरिए अन्य राज्यों में खपत की जाए। उल्लेखनीय है कि बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, केरल और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के लोग उसना चावल खाना पसंद करते हैं और उन राज्यों में उसना की अच्छी खपत होती है।

क्रमांक-983/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031