लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मौत की संदेहास्पद मामले की त्वरित जांच के निर्देश

मौत की संदेहास्पद मामले की त्वरित जांच के निर्देश

What
When Sep 09, 2010
from 01:35 PM to 01:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विभिन्न सार्वजनिक जरूरतों की मांग

रायपुर 09 सितंबर 2010
2766-090910

 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नई दिल्ली प्रवास पर होने के कारण राजधानी रायपुर में आज सवेरे उनके निवास पर आम जनता से मुलाकात के साप्ताहिक कार्यक्रम 'जनदर्शन' में उनकी ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत, संसदीय सचिव द्वय डॉ. सियाराम साहू एवं श्री कोमल जंघेल और छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी ने लोगों की समस्याएं सूनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित डॉक्टरों की टीम ने 18 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनका बेहतर नि:शुल्क इलाज स्थानीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में किया जाएगा।
    जनदर्शन में धमतरी जिले के नगरी निवासी श्रीमती प्रमिला बाई साहू एवं नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने उनके पति श्री सतीश साहू की 31 अगस्त 2010 को हुई मौत की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए न्याय दिलाने का अनुरोध किया। मंत्री श्री मूणत ने पुलिस अधीक्षक धमतरी को इस मामले की त्वरित जांच के निर्देश दिए। रायपुर जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम पंचायत-तेलासी की सरपंच श्रीमती नुलेश्वरी बंजारे के नेतृत्व में आये ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए शासकीय धान खरीदी केन्द्र खोलने का अनुरोध किया। गांव में केन्द्र स्थापित नहीं होने से किसानों को आठ किलोमीटर दूर ग्राम गिधपुरी जाना पड़ता है। उनका पत्र आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर रायपुर को भेजा गया है। रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत-हरदी (विकासखंड सारंगढ़) की सरपंच श्रीमती रेवती पटेल एवं ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने विगत 09 वर्षों से संचालित हाईस्कूल के भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया। ग्राम पंचायत-भड़िसार (विकासखंड सारंगढ़) के सरपंच श्री धर्नुधर पटेल ने गलीकांक्रीटीकरण, ग्राम-भर्कुरा में आंगनबाड़ी भवन एवं ग्राम-भड़िसार से पहंदा मार्ग में पुलिया निर्माण के संबंध में आवेदन सौंपा। कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत सिंगारपुर (विकासखंड सहसपुर लोहारा) के सरपंच श्री लालाराम साहू ने ग्राम- सोनपुर से गांगपुर मार्ग में पुलिया निर्माण, आदिवासी मोहल्ला सोनपुर में गलीकांक्रीटीकरण एवं ग्राम कौहापानी में पुलिया निर्माण्ा का अनुरोध किया। रायपुर जिले की ग्राम-पंचायत हरदी (विकासखंड बिलाईगढ़) के सरपंच श्री सीताराम प्रधान ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा। दुर्ग जिले के ग्राम-पंचायत मंगलतराई विकासखंड डौंडी से आए ग्रामीण्ाों के प्रतिनिधि मंडल ने हाई स्कूल भवन एवं बुनकर भवन के लोकार्पण का आमंत्रण दिया। छत्तीसगढ़ मितानिन संघ की प्रांतीय संयोजक श्रीमती मुन्नीदेवी राजवाडे क़े नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। उनका पत्र परीक्षण एवं कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के सचिव को भेजा गया है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों आए अनेक पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने गांव की विभिन्न सार्वजनिक जरूरतों एवं निर्माण कार्यों के संबंध में आवेदन सौंपे।  
क्रमांक-2766/लोन्हारे

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031