लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा सम्मेलन का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा सम्मेलन का शुभारंभ किया

What
When Jan 07, 2011
from 01:55 PM to 01:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 07 जनवरी 2011

5562-070111

  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां शहीद स्मारक भवन में तीन दिवसीय 31 वें अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा सम्मेलन का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पद्मश्री सम्मान से विभूषित डॉ. महादेव प्रसाद पाण्डेय ने की। अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद नई दिल्ली के तत्वावधान में यह सम्मेलन 09 जनवरी तक चलेगा।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्वतियों की विशिष्ट पहचान रही है। चाहे वह प्राकृतिक चिकित्सा पध्दति हो अथवा आयुर्वेदिक चिकित्सा पध्दति इनकी मान्यता पूरे विश्व में  है और इनकी लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि हम सबका अस्तित्व प्रकृति के साथ ही जुड़ा है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ उसके विपरीत आचार व्यवहार से हमें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ का परिणाम हमें प्राकृतिक आपदा के रूप में भुगतना पड़ता है। प्रकृति ईश्वर की सबसे अनुपम रचना है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) में इलाज सस्ता होने के साथ-साथ इनके उपचार से रोगी पर किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक चिकित्सा पध्दति स्वयं द्वारा अपनाए जाने की जानकारी दी। यह चिकित्सा पध्दति मनुष्य को शरीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक है। उन्होंने कहा कि हाल ही में अंदमान निकोबार द्वीप समूह की यात्रा के दौरान उन्हें प्रकृति को काफी नजदीक से देखने का अवसर मिला है। प्रकृति के नियमों में सुखी एवं स्वस्थ जीवन के रहस्य छुपे हुए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अदंमान निकोबार द्वीप समूह के प्राकृतिक सौन्दर्य और वहां स्थित सेल्यूलर जेल के दौरे के अपने अनुभव सुनाएं। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद द्वारा कुदरती उपचार और प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
    मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय आयोजन की सफलता के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस सम्मेलन में प्राकृति चिकित्सा विशेषज्ञ जुटेंगे। इसमें विभिन्न पहलुओं पर विचार होगा इसका फायदा जनमानस को अवश्य मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी अपने विचार प्रकट किए। अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष एंवं पूर्व सांसद श्री केयूर भूषण ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

क्रमांक-5562/लोन्हारे



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031