रायपुर 22 अगस्त 2011

मुख्यमंत्री डॉ, रमनसिंह के निवास पर आज रात यहाँ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में मुख्यमंत्री ने सपरिवार भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की ।उन्होंने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर कोलकाता से आए श्री राजू दास और उनकी मंडली के कलाकारों ने भजनों का आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री मदनदास देवी । पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत , संसदीय सचिव डॉ, सियाराम साहू, खनिज निगम अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी, राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह होरा तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विद्याचरण शुक्ला सहित अनेक जन-प्रतिनिधि , विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी - कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। समारोह में लोगों के आने-जाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

