फोटो : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग द्वारा आयोजित लाभांश वितरण समारोह में शामिल हुए...
रायपुर, 30 अगस्त 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग द्वारा आयोजित लाभांश वितरण समारोह में शामिल हुए । समारोह में जिले के 182 सहकारी समितियों सहित 357 संस्थाओं को 1.60 करोड़ रूपये का लाभांश वितरित किया गया।

