छायाचित्र : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोरबा के विभिन्न कार्यक्रमों में ..
रायपुर 31 मई 2010

1.फोटो : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज कोरबा में स्कूली बच्चों की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के लिए डेढ़ करोड़ रूपए की लागत से निर्मित वेदांत केन्द्रीकृत रसोई घर का लोकार्पण किया। इस रसोई घर के माध्यम से कोरबा जिले के 15 मार्गों में स्थित 264 प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में 40 हजार बच्चों के लिए प्रतिदिन ताजा और पौष्टिक भोजन का वितरण किया जाएगा। कोरबा-कटघोरा नगरीय क्षेत्र के 161 और ग्रामीण् क्षेत्र के 103 स्कूलों में बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। इस केन्द्रीकृत रसोई घर का निर्माण सार्वजनिक-निजी सहभागिता के अंतर्गत जिला प्रशासन, बाल्को प्रबंधन और हैदराबाद की एक समाज सेवी संस्था 'नांदी फाउंडेशन' द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
रायपुर 31 मई 2010

2.फोटो :मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की विशेष पिछड़ी पहाड़ी कोरवा जनजाति के 33 युवाओं को राज्य सरकार की सेवाओं में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों के लिए नियुक्ति आदेश का वितरण किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
रायपुर 31 मई 2010

3.फोटो : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में 208 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नि:शुल्क सायकल वितरित कर शुभकामनाएं दी।
रायपुर 31 मई 2010

4.फोटो : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में 'ममता परियोजना' के अंतर्गत चार हजार स्कूली छात्र-छात्राओं को गणवेश का वितरण किया।

