फोटो:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज दोपहर जिला मुख्यालय दुर्ग के रेल्वे स्टेशन.....
रायपुर 03 अगस्त 2010

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज दोपहर जिला मुख्यालय दुर्ग के रेल्वे स्टेशन पर जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं सहित गंतव्य के लिए रवाना किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, जल संसाधन मंत्री श्री हेमचन्द यादव और अन्य अनेक जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक इस मौके पर उपस्थित थे।

