मुख्यमंत्री ने राज्य महिला आयोग के प्रतिवेदन का विमोचन किया
रायपुर, 27 जुलाई 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यहां अपने निवास पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के वर्ष 2010-11 के वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन किया। इसके अलावा उन्होंने नारी शिक्षा के महत्व पर आयोग द्वारा तैयार की गयी फिल्म की वीडियो सी.डी. का भी विमोचन किया। इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष श्रीमती आर. विभाराव आयोग की सदस्य, श्रीमती शीला तिवारी, श्रीमती उषा टावरी एवं सुश्री जवीता मंडावी एवं सचिव श्रीमती प्रीति खोखर चखियार भी उपस्थित थी।
क्रमांक-1940/लोन्हारे

