मुख्यमंत्री को रूद्र महायज्ञ का आमंत्रण
रायपुर 18 फरवरी 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नेतृत्व में दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड के ग्राम अकोला स्थित आनन्दधाम से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आनन्दधाम में इस महीने की 20 तारीख को दो मार्च तक रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को रूद्र महायज्ञ में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

