लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वाणिज्यिक कर व्यवसायी अब बिना डिजिटल हस्ताक्षर के ई-रिटर्न दाखिल कर सकेंगे

व्यवसायी अब बिना डिजिटल हस्ताक्षर के ई-रिटर्न दाखिल कर सकेंगे

What
When Jul 16, 2010
from 07:50 PM to 07:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अग्रवाल ने किया शुभारंभ

रायपुर, 16 जुलाई 2010

1798-160710

     वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने आज यहां वाणिज्यिक कर भवन में ई-रिटर्न सेवा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही व्यवसायी अब बिना डिजिटल हस्ताक्षर के अपने कार्य स्थल से ही कर विवरण्ाी (रिटर्न) दाखिल कर सकेंगे। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2006 से ही वाणिज्यिक कर विभाग में ई-रिटर्न दाखिल करने की सुविधा थी, लेकिन इसमें डिजिटल हस्ताक्षर अनिवार्य था। इसके चलते व्यवसायियों को रिटर्न दाखिल करने में काफी परेशानी होती थी। व्यवसायियों की सुविधा के लिए अब डिजिटल हस्ताक्षर युक्त रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दी गई है। विभाग में ई-चालान की सुविधा भी पहले से है। इस अवसर पर वाणिज्यिक कर आयुक्त श्री गणेश शंकर मिश्रा भी उपस्थित थे।
    श्री अग्रवाल ने आज एक व्यवसायी को ई-रिटर्न दाखिल करने का पासवर्ड प्रदान कर इस सुविधा का शुभारंभ किया। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और व्यवसायियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नई तकनीक से अधिकारियों और व्यापारियों दोनों को सुविधा होगी। इससे अधिकारी कर एसेसमेंट और मानीटरिंग बेहतर तरीके से कर सकेंगे। वाणिज्यिक कर आयुक्त श्री गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि कोई भी व्यवसायी विभाग की वेबसाईट cg.nic.in/AnnualReturn एवं cg.nic.in/comtax में ई-रिटर्न के लिए अपना पंजीयन कराने के बाद इंटरनेट के माध्यम से रिटर्न दाखिल कर सकता है। इसके लिए उन्हें वाणिज्यिक कर कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अपने रिटर्न में ऑन लाईन संशोधन कर सकता है। ई-रिटर्न दाखिल करने के तुरंत बाद व्यवसायी को मौके कम्प्यूटर द्वारा पावती मिल जाएगी। श्री मिश्रा ने बताया कि करदाताओं और सेल्स टेक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों को बिना डिजिटल हस्ताक्षर के ई-रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा चुकी है।
क्रमांक- 1798/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031