वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा 92 व्यवसायियों के पंजीयन रद्द
रायपुर 18 अगस्त 2011
वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा वाणिज्यिक कर अधिकारी, रायपुर वृत-6 के अन्तर्गत पंजीकृत 92 व्यवसायियों के पंजीयन निरस्त कर दिए गए हैं। वाणिज्यिक कर अधिकारी द्वारा बोगस पंजीयन एवं व्यावसायिक गतिविधियां संचालित नहीं होने के कारण इन व्यवसायियों का पंजीयन निरस्त किया गया है।
क्रमांक-2335/कुशराम

