लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार वाणिज्यिक कर उपभोक्ता जागरण पुरस्कार योजना को अच्छा प्रतिसाद

उपभोक्ता जागरण पुरस्कार योजना को अच्छा प्रतिसाद

What
When Dec 02, 2010
from 04:55 PM to 04:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

अब तक 72 हजार से अधिक बिल जमा

    रायपुर, दो दिसम्बर 2010

राज्य सरकार द्वारा आम उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए शुरू की गई छत्तीसगढ़ उपभोक्ता जागरण पुरस्कार योजना को इस बार अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। योजना के तहत 30 नवम्बर तक 72 हजार 312 बिल ड्रॉप बॉक्सों में जमा हो चुके हैं। जबकि यह योजना इस महीने की 31 तारीख तक चलेगी और उपभोक्ताओं को खरीदी के बिल जमा करने के लिए 15 जनवरी 2011 तक का समय दिया गया है। गत वर्ष इस योजना के तहत 51 हजार बिल जमा हुए थे। इस वर्ष पुरस्कार की राशि भी बढ़ाई गई है। गत वर्ष पहला पुरस्कार तीन लाख रूपए का था इसे बढ़ाकर इस वर्ष पांच लाख रूपए का कर दिया गया है। इस वर्ष योजना के तहत कुल पचास लाख रूपए के 201 पुरस्कार रखे गए हैं।
वाणिज्यिक कर आयुक्त श्री गणेश शंकर मिश्रा ने पांच सौ रूपए से अधिक की खरीदी पर अनिवार्य रूप से बिल लेने की अपील उपभोक्ताओं से की है। उन्होंने व्यवसायियों से भी कहा है कि छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर अधिनियम 2005 की धारा 42 के अनुसार पांच सौ रूपए से अधिक की बिक्री पर विक्रय बिल जारी किया जाना अनिवार्य है, इसलिए पांच सौ रूपए के सभी विक्रय पर पक्का बिल अनिवार्य रूप से जारी किया जाए। वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इसमें पांच सौ रूपए या इससे अधिक की खरीदी पर टिन नम्बरयुक्त बिल पुरस्कार योजना में शामिल किया गया है। योजना के तहत पहला पुरस्कार पांच लाख रूपए का है। उपभोक्ता नगद अथवा सामान के रूप में अपना पुरस्कार ले सकता है। इसके अलावा ढाई-ढाई लाख रूपए के तीन द्वितीय पुरस्कार और एक-एक लाख रूपए पांच तृतीय पुरस्कार रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि पचास लाख रूपए के कुल 201 एक पुरस्कार हैं। दसवां और ग्यारहवां पुरस्कार कुल 102 लोगों को दिए जाएंगे। इसी तरह व्यवसाईयों के लिए भी एक लाख रूपए का पहला पुरस्कार, बीस-बीस हजार रूपए के तीन द्वितीय पुरस्कार और पांच-पांच हजार रूपए के पांच तृतीय पुरस्कार रखे गए हैं।
योजना में कुल चौबीस वस्तुओं को शामिल किया गया है। इनमें स्वर्ण, चांदी, हीरा आदि बहुमूल्य धातु एवं सभी प्रकार के स्टोन तथा इनसे निर्मित आभूषण और अन्य सामग्री ,रोल्ड गोल्ड, इमीटेशन गोल्ड से निर्मित सामग्री तथा इमीटेशन ज्वेलरी, रेडीमेट वस्त्र एवं होजियरी, फुट वियर, मिठाई नमकीन, सभी प्रकार के बर्तन, क्रॉकरी, होम अप्लायंसेंस, ग्लास वेयर, मनिहारी, कास्मेटिक गुड्स, टायलेट आर्टिकल्स, कुक्ड फूड (रेस्टोरेंट में परोसेजाने वाला) फटाके, सभी प्रकार के फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स जैसे-टी.वी. रेफ्रिजेरेटर, वासिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन आदि, किराना सामान, खाद्य तेल, सेनेटरी, हार्डवेयर गुड्स, मार्बल, टाईल्स, ग्रेनाईड पत्थर, प्लाईवुड एवं लेमिनेटेड शीट्स, आटो एवं मोटर के पार्टस तथा एसेसरीज, ड्राईफ्रुटस, सभी प्रकार के पेंट्स, वार्निश, तारपिन तेल, डिस्टेम्पर, मोबाईल हैण्डसेट, कम्प्यूटर, लेपटॉप, प्रिंटर एवं इनके एसेसरीज, स्टेशनरी सामग्री  सायकल एवं सायकल पार्टस, आईसक्रीम, कुल्फी, नान एल्कोहलिक ड्रिंक्स, केक्स, पेस्ट्रीज, बिस्क्टि्स, चाकलेट, टॉफी आदि शामिल हैं। उपभोक्ता टिन नम्बरयुक्त बिल की छाया प्रति के पीछे नाम पूर्ण पता तथा दूरभाष नम्बर लिखकर ड्रॉप बॉक्स में डाल सकते हैं। पुरस्कार निकलने की स्थिति में उपभोक्ता को बिल की मूल प्रति प्रस्तुत करना होगा। पुरस्कार ड्रॉ के माध्यम से निकाला जाएगा। इसकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से उपभोक्ताओं को दी जाएगी।

क्रमांक-4019/कुशराम



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031