आबकारी विभाग में वाहन चालकों की भर्ती हेतु साक्षात्कार 18 मई से
रायपुर 30 अप्रैल 2011
राज्य शासन के आबकारी विभाग में वाहन चालकों के रिक्त 24 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 18 मई से 31 मई 2011 तक आयोजित किया गया है। साक्षात्कार के लिए पात्र पाए गए उम्मीदवारों के रोल नम्बर कार्यालय आबकारी आयुक्त, शिव भवन बैरन बाजार रायपुर के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि 15 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित कौशल परीक्षा में अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। पात्र उम्मीदवारों को विभाग द्वारा 28 अप्रैल को उनके पते पर सूचना भेज दी गई है। साक्षात्कार के लिए सूचना पत्र प्राप्त नहीं होने पर उम्मीदवार 13 मई से 16 मई 2011 के बीच आबकारी आयुक्त कार्यालय से सूचना पत्र की प्रति प्राप्त कर सकते हैं। डुप्लीकेट सूचना पत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को अपनी पहचान संबंधी मूल अभिलेख लाना होगा।

