टैक्स जमा नहीं करने पर विद्युत मेटालिक्स का पंजीयन निरस्त
रायपुर 28 अप्रैल 2010
वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा वाणिज्यिक कर की रिर्टन फाईल नहीं करने और कर की राशि जमा नहीं किए जाने के कारण मेसर्स विद्युत मेटालिक्स प्राईवेट लिमिटेड, श्रीजी कृपा सहकारी मार्ग दो, चौबे कालोनी रायपुर का वाणिज्यिक पंजीयन टिन नम्बर 22021104025 निरस्त कर दिया गया है। रायपुर वृत-एक के वाणिज्यिक कर अधिकारी द्वारा इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक 532/कुशराम

