वाणिज्यिक कर विभाग में तीन अधिकारी पदोन्नत
रायपुर 20 जनवरी 2011
राज्य शासन द्वारा वाणिज्यिक कर विभाग के तीन अधिकारियों को सहायक आयुक्त से उपायुक्त के पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी नयी पदस्थापना की गई है।
जिन अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, उनमें श्री एस.के.बक्शी, कार्यालय आयुक्त, वाणिज्यिक कर मुख्यालय रायपुर से अपीलीय उपायुक्त वाणिज्यिक कर रायपुर, श्रीमती नीलिमा तिग्गा को कार्यालय संभागीय उपायुक्त वाणिज्यिक कर रायपुर संभाग क्रमांक-दो से अपीलीय उपायुक्त वाणिज्यिक कर, दुर्ग और श्री एच.एल. हिड़को को कार्यालय सहायक आयुक्त वाणिज्यिक कर, जगदलपुर से उपायुक्त (प्रवर्तन) वाणिज्यिक कर, बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

