छत्तीसगढ़ उपभोक्ता जागरूकता पुरस्कार का ड्रॉ आज
दो सौ उपभोक्ताओं को मिलेगा पचास लाख रूपए का पुरस्कार
रायपुर, 05 अप्रैल 2011
राज्य शासन के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए शुरू की गई 'छत्तीसगढ़ उपभोक्ता जागरण पुरस्कार योजना 2010' का ड्रॉ छह अप्रैल को शाम पांच बजे वी.आई.पी. रोड स्थित होटल बेबीलोन में निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कम्प्यूटर के माध्यम से भाग्यशाली विजेताओं का ड्रॉ निकाला जाएगा। वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अमर अग्रवाल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय सचिव श्री सिध्दनाथ पैकरा भी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि योजना में कुल पचास लाख रूपए के पुरस्कार रखे गये हैं और पहला पुरस्कार पांच लाख रूपए का है, जो किसी एक भाग्यशाली विजेता को मिलेगा। उपभोक्ता नगद अथवा सामान के रूप में अपना पुरस्कार ले सकते हैं। दूसरा पुरस्कार ढाई-ढाई लाख रूपए का है और यह तीन भाग्यशाली विजेताओं को दिए जाएंगे। तीसरा पुरस्कार एक-एक लाख रूपए का पांच व्यक्तियों को, चौंथा पुरस्कार 50-50 हजार रूपए का दस व्यक्तियों को, चालीस-चालीस हजार रूपए का पांचवा पुरस्कार दस व्यक्तियों को, तीस-तीस हजार रूपए का छठवा पुरस्कार दस व्यक्तियों को, बीस-बीस हजार रूपए का सातवां पुरस्कार बीस व्यक्तियों को, बीस-बीस हजार रूपए का आठवां पुरस्कार बीस व्यक्तियों को, पन्द्रह-पन्द्रह हजार रूपए का नवमा पुरस्कार बीस व्यक्तियों को, आठ-आठ हजार रूपए का दसवां पुरस्कार इन्क्यावन व्यक्तियों को और सात-सात हजार रूपए का ग्यारहवां पुरस्कार इन्क्यावन व्यक्तियों को दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 11 अक्टूबर 2010 से 31 दिसम्बर 2010 तक चली इस योजना के तहत कुल एक लाख 91 हजार 730 बिल ड्रॉप बाक्स में डाले गए थे, जिनमें से एक लाख 67 हजार 122 बिल वैध पाए गए हैं। ड्रॉ वैध बिलों में से ही निकाला जाएगा।

क्रमांक-81/कुशराम