लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा संस्कृत विद्यालयों में आगामी शिक्षा सत्र से लागू होंगे नये पाठयक्रम

संस्कृत विद्यालयों में आगामी शिक्षा सत्र से लागू होंगे नये पाठयक्रम

What
When May 31, 2010
from 06:15 PM to 06:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

प्राच्य संस्कृत की शास्त्रीय परम्पराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में सहायक

विद्यार्थियों में व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित होगा : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल

रायपुर, 31 मई 2010

   छत्तीसगढ़ के प्राच्य संस्कृत विद्यालयों में आगामी शिक्षा सत्र से नये पाठयक्रम लागू किए जा रहे हैं। राज्य शासन द्वारा नये पाठयक्रम के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। ये पाठयक्रम राष्ट्रीय स्तर के संस्कृत विषय विशेषज्ञों और शिक्षाविद्ों के मार्गदर्शन में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यालय मण्डलम् द्वारा तैयार किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में विगत दिवस आयोजित विद्या मण्डलम् की कार्यकारिणी की बैठक में संस्कृत विद्यालयों में रोजगार मूलक पाठयक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
   छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के सचिव डॉ. सुरेश शर्मा ने आज यहां बताया कि प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के प्रथमा (पूर्व माध्यमिक) स्तर पर छह प्रश्न पत्र होंगे। प्रथम प्रश्न पत्र अनिवार्य व्याकरण एवं संस्कृत विषय संबंधित रहेगा। द्वितीय प्रश्न पत्र में व्यवसायिक विषय के अन्तर्गत वेदकर्मकाण्डम्, ज्योतिष, वास्तुशास्त्रम्, प्रवचनम्, योगदर्शन में से किसी एक विषय अध्ययन किया जा सकेगा। तृतीय प्रश्न पत्र में हिन्दी एवं अंग्रेजी, चतुर्थ प्रश्न पत्र में गणित, पांचवें प्रश्न पत्र में विज्ञान तथा छठवें प्रश्न पत्र में सामाजिक विज्ञान के विषय निर्धारित रहेंगे। पूर्व मध्यमा (हाई स्कूल) स्तर में सात प्रश्न पत्र रहेंगे। प्रथम प्रश्न पत्र अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्य द्वितीय प्रश्न पत्र संस्कृत के शास्त्रीय विषय व्याकरण, वेद, दर्शन, ज्योतिष, पुराण एवं धर्मशास्त्र में से किसी एक विषय पर केन्द्रित होगा। तृतीय प्रश्न पत्र व्यावसायिक विषय का रहेगा। चतुर्थ प्रश्न पत्र हिन्दी और अंग्रेजी, पांचवा प्रश्न पत्र गणित, छठवां प्रश्न पत्र विज्ञान तथा सातवां प्रश्न पत्र सामाजिक विज्ञान का होगा।
   उत्तर मध्यमा (हायर सेकेण्डरी) स्तर पर भी सात प्रश्न पत्र होंगे। इनमें प्रथम प्रश्न पत्र अनिवार्य व्याकरण एवं साहित्य पर आधारित रहेगा। द्वितीय प्रश्न पत्र के अन्तर्गत संस्कृत के शास्त्रीय विषय साहित्य, व्याकरण, वेद, दर्शन, ज्योतिष, पुराण और धर्मशास्त्र में से किसी एक विषय का चयन करना होगा। इसी तृतीय प्रश्न पत्र व्यावसायिक विषय से संबंधित होगा। चतुर्थ प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी विषय से जुड़ा रहेगा। पांचवें, छठवें और सातवें प्रश्न पत्रों में विद्यार्थी कला, विज्ञान, वाणिज्य, गृह विज्ञान आदि समूहों में से किसी एक विषय का चयन कर सकेंगे।  डॉ.शर्मा ने बताया कि सभी आधुनिक विषयों जैसे विज्ञान,सामाजिक विज्ञान,गणित,वाणिज्य, गृह विज्ञान आदि की पढ़ाई हिन्दी माध्यम से होगी।
   स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्राच्य संस्कृत विद्यालयों में लागू किए जा रहे नये पाठयक्रम इन विद्यालयों के विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल के विकास में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि इससे प्राच्य संस्कृत की शास्त्रीय परम्पराओं का संरक्षण एवं संवर्धन होगा तथा संस्कृत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थी संस्कृत के साथ-साथ अन्य आधुनिक विषयों का अध्ययन करेंगे तो उनमें व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित होगा। इसके साथ ही इन विद्यार्थियों को उत्तर मध्यमा के बाद होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
क्रमांक -1028/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031