छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल : हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी द्वितीय/चतुर्थ अवसर परीक्षा के नतीजे घोषित
रायपुर, 6 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आज यहां हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय/चतुर्थ अवसर परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम राज्य ओपन स्कूल की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसीजीएसओएसडॉटइन (www.cgsos.in) पर उपलब्ध कराया गया है। ये परीक्षाएं जनवरी 2011 में आयोजित की गई थीं।
हाई स्कूल का परीक्षाफल 32 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी का परीक्षाफल 43 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल की परीक्षा में 19 हजार 847 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 06 हजार 729 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 02 हजार 15 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इसमें 4 हजार 441 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।

