उच्च शिक्षा मंत्री श्री यादव 7-8 जून को नई दिल्ली में
रायपुर, 04 जून 2011
छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री हेमचंद यादव आगामी सात और आठ जून को नई दिल्ली में आयोजित केन्द्रीय शिक्षा सलाहकार मण्डल और राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री यादव कल पांच जून को रात्रि पौने नौ बजे रायपुर से नियमित विमान द्वारा रवाना होकर दिल्ली पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। वे छह जून को वहां विभागीय काम-काज निपटाएंगे। श्री यादव सात जून को सवेरे ग्यारह बजे अशोका होटल में आयोजित केन्द्रीय शिक्षा सलाहकार मण्डल की बैठक में और आठ जून को सवेरे ग्यारह बजे अशोका होटल में ही आयोजित राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री यादव आठ जून को शाम 6.20 बजे नई दिल्ली से नियमित विमान द्वारा प्रस्थान कर रात्रि सवा आठ बजे रायपुर लौट आएंगे।

