छत्तीसगढ़ के 33 पिछड़े विकासखंडों में मॉडल स्कूल स्वीकृत
पिछले साल बीस विकासखण्डों में खुले मॉडल स्कूल
रायपुर, 07 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा इस वर्ष प्रदेश के पिछड़े 33 विकासखण्डों में 33 मॉडल स्कूल खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही इन स्कूलों के लिए अधोसंरचना विकास करने 99 करोड़ 66 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। प्रत्येक स्कूल के लिए 03 करोड़ 02 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है और प्रथम किश्त में डेढ़ करोड़ रूपए का आबंटन भी जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा पिछले साल 20 विकास खण्डों में मॉडल स्कूल प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। अभी स्वीकृत सभी 33 मॉडल स्कूलों को आगामी शिक्षा सत्र की शुरूआत से ही प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है।
स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि बिलासपुर में नौ, जांजगीर-चाम्पा में एक, जशपुर में तीन, कबीरधाम में तीन, कोरबा में पांच, कोरिया में दो, रायगढ़ में एक, रायपुर में छह तथा सरगुजा जिले में दो मॉडल स्कूलों की स्वीकृति प्रदान की गई है। बिलासपुर जिले में गोढ़ी (विकासखंड बिल्हा), सरबहरा (विकासखंड गौरेला), गोबरीपाट (विकासखंड कोटा), डोंगरिया (विकासखंड मरवाही), देवपरसदा (विकासखंड मस्तुरी), फुलवारी जरहागांव (विकासखंड मुंगेली), जरेली (पेण्ड्री) (विकासखंड पथरिया), कुडकई (विकासखंड पेण्ड्रा), देवरीखुर्द काथाकोनी (विकासखंड तखतपुर),जांजगीर-चाम्पा जिले में कुत्राबोड़ (विकासखंड पामगढ़), जशपुर जिले में बगीचा (विकासखंड बगीजा), कासाबेल (विकासखंड कासाबेल), पंडरीपानी (विकासखंड पत्थलगांव), कबीरधाम जिले में धामपुरा (विकासखंड कवर्धा), लडुवा (विकासखंड पंडरियां), कुसुमघटा (विकासखंड बोड़ला), कोरबा जिले में खरमोरा (विकासखंड कोरबा), बड़मार (विकासखंड करतला), जेंजरा (विकासखंड कटघोरा), सैला (विकासखंड पाली), दर्राभाटा (विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा), कोरिया जिले में सकरिया (विकासखंड खड़गवां), कछौड़ (विकासखंड मनेन्द्रगढ़), जनकपुर (विकासखंड भरतपुर), रायगढ़ जिले में कुंजरा (विकासखंड लैंलुगा), रायपुर जिले में मुंगझर (विकासखंड देवभोग), देहारगुड़ा (विकासखंड मैनपुर), खमरिया (विकासखंड बिलाईगढ़), छरछेद (विकासखंड कसडोल), सकरी (विकासखंड बलौदा बाजार), टिकुलिया (विकासखंड भाटापारा) तथा सरगुजा जिले में परसा (विकासखंड अंबिकापुर) और तिल्सिवान (विकासखंड सूरजपुर) में मॉडल स्कूल स्वीकृत किए गए हैं।

