स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आज
रायपुर, 20 जून 2011
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल कल 21 जून को राजधानी रायपुर में आयोजित जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा करेंगे। यह बैठक यहां न्यू सर्किट हाउस में अपरान्ह तीन बजे शुरू होगी। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सभी प्रभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
क्रमांक-1318/राजेश

