लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा राज्य शासन की स्थानांतरण नीति के तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए विभागीय निर्देश

राज्य शासन की स्थानांतरण नीति के तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए विभागीय निर्देश

What
When Jun 21, 2011
from 08:35 PM to 08:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 21 जून 2011

    शासकीय कर्मचारियों के लिए घोषित राज्य सरकार की स्थानांतरण नीति वर्ष 2011-12 के तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने विभागीय निर्देश जारी किए है। विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम. के. राउत ने यहां मंत्रालय से इस संबंध में जारी परिपत्र में सभी जिला कलेक्टरों को इन निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
    परिपत्र में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2011-12 की स्थानांतरण नीति में जिले के अन्दर स्थानांतरण के लिए प्रभारी मंत्रियों को अधिकृत किया गया है। जिले के अन्दर के स्थानांतरण प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से कलेक्टर द्वारा किया जाना है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी करते समय इस बात का विशेष रखा जाए कि जिले में स्थित शिक्षक विहीन शालाओं में शिक्षकों की पदस्थापना प्राथमिकता से हो। जिन शालाओं में अधिक शिक्षक कार्यरत हैं वहां से स्थानांतरण कर शिक्षक विहीन शालाओं में पदस्थ किया जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि स्थानांतरण के फलस्वरूप कोई भी शाला शिक्षक विहीन ना हो। गांवों के स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को विभिन्न कारणों से शहरों के स्कूलों में पदस्थ करने की प्रक्रिया कठोरता से रोकी जाए। राज्य शासन द्वारा नव-नियुक्त प्रधान पाठकों और प्राचार्यो का किसी भी स्थिति में स्थानांतरण न किया जाए, क्योंकि उनकी नियुक्ति अवधि एक वर्ष से कम है। श्री राउत ने जिला कलेक्टरों को परिपत्र के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग के स्थानांतरण प्रस्ताव तैयार करते समय इन बिन्दुओं को ध्यान में रखा जाए ताकि शिक्षा सत्र में स्कूल संचालन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

क्रमांक-1345/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031