स्कूल भवन की मरम्मत के लिए दो लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 08 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा सरगुजा जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला भवन दुलदुला की मरम्मत के लिए दो लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस भवन का मरम्मत कार्य आगामी शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले पूर्ण करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से 31 मार्च 2011 को जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-139/राजेश

