लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने ली अमेरिका के स्मार्ट स्कूलों की जानकारी

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने ली अमेरिका के स्मार्ट स्कूलों की जानकारी

What
When Jul 01, 2011
from 10:25 PM to 10:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, एक जुलाई 2011

1496-010711

      स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने अघ्ययन दौरे में अमेरिका के सिएटल शहर में वहां के स्मार्ट स्कूलों के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों से इन स्कूलों की संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि सिएटल में माइक्रोसाफ्ट कंपनियों के सहयोग से अनेक स्मार्ट स्कूलों का संचालन किया जाता है। इन स्कूलों की कक्षाओं में मल्टीमीडिया पर आधारित अध्ययन-अध्यापन प्रणाली को सुगम बनाने के लिए शिक्षकों को एक चक्के लगे हुए स्टैंड दिए जाते हैं। शिक्षक अध्यापन के लिए स्पीकर,लैपटाप और ओव्हर हेड प्रोजेक्टर सहित अन्य आधुनिक शिक्षण उपकरणों का उपयोग करते हैं।
        स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल को अधिकारियाें ने बताया कि स्मार्ट स्कूलों की कक्षाओं में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग धीमी गति से सीखने वाले बच्चों और किन्हीं कारणों से शाला छोड़ चुके बच्चों को फिर से शिक्षा से जोड़ने के लिए किया जाता है। स्मार्ट स्कूलों के अधिकारियों ने इन संसाधनों के उपयोग की पूरी प्रक्रिया का प्रस्तुतिकरण किया। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट स्कूलों के1496a-010711लिए वार्षिक कार्य योजना तैयार की जाती है। वार्षिक योजनाओं के क्रियान्वयन के परिणामों के आधार पर ही व्यापक कार्य योजना बनाकर क्रियान्वित की जाती है।  व्यापक कार्य योजना तैयार करते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि स्मार्ट स्कूलों की कक्षाओं में उपयोग किए जाने वाले कम्प्यूटर के तत्कालिक मॉडल कितने वर्ष में पुराने हो जाएंगे और कक्षाओं में कम्प्यूटर के नए वर्जन के सेट कब उपलब्ध कराएं जाने है। अधिकारियों ने स्मार्ट स्कूलों के प्रबंधन के बारे में बताया कि प्रत्येक स्कूल के लिए एक ऐसी प्रणाली विकसित की जाती है कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसे तत्काल दूर किया जा सके। इन समस्याओं का निराकरण दूरभाष, एस.एम.एस. और ई-मेल के माध्यम से किया जाता है। स्मार्ट स्कूलों के शिक्षकों को विभिन्न स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए नवाचारों की जानकारी दी जाती है। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री एम.के.राउत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
        इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल का स्वागत स्मार्ट स्कूलों के विशेषज्ञों की समिति की प्रमुख सुश्री जूडी ने किया। श्री अग्रवाल ने विशेषज्ञ समिति के सदस्यों को छत्तीसगढ़ में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और छत्तीसगढ़ की मूलभूत जानकारी पर आधारित सी.डी. तथा पुस्तिकाएं वितरित की ।

  क्रमांक-1496/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031