नेवी कैडेटों के लिए प्रशिक्षण उपकरण खरीदने 13 लाख रूपए मंजूर
रायपुर 7 जुलाई 2011
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के नेशनल कैडेट कोर (एन.सी.सी.) के नेवी कैडेटों को प्रशिक्षण देने फ्लोटिंग जेट्टी के आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए तेरह लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-1599/राजेश

