लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा छत्तीसगढ़ में 47 नये शासकीय कालेजों की स्थापना

छत्तीसगढ़ में 47 नये शासकीय कालेजों की स्थापना

What
When Jul 07, 2010
from 12:25 PM to 12:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 07 जुलाई 2010

 राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में चालू शैक्षणिक सत्र 2010-11 में दूरस्थ और अनुसूचित क्षेत्रों में चार नये शासकीय कालेज खोले गए हैं। ये कालेज सरगुजा जिले के राजपुर में, कोरिया जिले के खड़गवां में, कोरबा जिले के बरपाली में और जशपुर जिले के दुलदुला में खोले गए हैं। अब इन क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य में पिछले पांच वित्तीय वर्षों (2005-06 से 2009-10) में 43 नये शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ किये गये। चालू वित्तीय वर्ष 2010-11 में चार और नये महाविद्यालय खुलने से इनकी संख्या 47 हो गई है। इन्हें मिलाकर राज्य में शासकीय कालेजों की संख्या 163 हो गई है। नये 47 कालेजों में दुर्ग जिले में थानखम्हरिया, गुण्डरदेही, डौंडी लोहारा, गुरूर, बेरला, डौंडी एवं खेरथा, सरगुजा जिले में उदयपुर, विश्रामपुर, बलरामपुर, रामानुजनगर, सिलफिली एवं राजपुर, जांजगीर-चांपा जिले में जांजगीर, सक्ति, जैजैपुर, बलौदा एवं हसौद, रायगढ़ जिले में लैलंूगा, धरमजयगढ़, तमनार एवं घरघोड़ा, रायपुर जिले में छूरा, देवभोग, गोबरानवापारा एवं लवन, बस्तर जिले में केशकाल, भानपुरी एवं बकावंड, कबीरधाम जिले में कवर्धा एवं बोडला, जशपुर जिले में बगीचा, तपकरा एवं दुलदुला, कोरिया जिले में बैकुण्ठपुर, जनकपुर एवं खड़गवां, कोरबा जिले में करतला, दीपका एवं बरपाली, कांकेर जिले में अंतागढ़, बिलासपुर जिले में मरवाही, राजनांदगांव जिले में मोहला और धमतरी जिले में भखारा तथा जिला मुख्यालय महासमुंद, बीजापुर एवं दंतेवाड़ा कालेज शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2005-06 में छह कालेज, वित्तीय वर्ष 2006-07 और वित्तीय वर्ष 2007-08 में नौ-नौ कालेज, वित्तीय वर्ष 2008-09 में चैदह कालेज, वित्तीय वर्ष 2009-10 में पांच कालेज और  वित्तीय वर्ष 2010-11 में चार नये कालेज खोले गये।
क्रमांक-1615/काशी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031