स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्र्रवाल का एन.आर.आई. एसोसिएशन द्वारा स्वागत
छत्तीसगढ़िया अप्रवासियों ने सुनाए छत्तीसगढ़ी गीत
रायपुर 11 जुलाई 2011

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का संयुक्त राज्य अमेरिका प्रवास के दौरान कल न्यूयार्क के न्यू जर्सी शहर में नॉन-रेसिडेंशियल इंडियन एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों ने श्री अग्रवाल के साथ भारत से जुड़ी यादों को ताजा किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने एसोसिएशसन केसदस्यों को छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया। एसोसिएशन के अनेक छत्तीसगढ़िया सदस्यों ने श्री अग्रवाल से आत्मीय चर्चा की और छत्तीसगढ़ के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर रायपुर एवं भिलाई निवासी श्री आत्मा सिंह, श्री गोपाल बैनर्जी, श्री प्रितेश दावडा, श्री हरिन्दर सिंह, श्री संजय पटेल, श्री रणजीत परिहार विशेष रूप से उपस्थित थे। श्री अग्रवाल से मिलकर इन छत्तीसगढ़िया अप्रवासियों के मन में छत्तीसगढ़ी लोक गीतों की यादें ताजा हो गई। इनमें से कुछ अप्रवासियों ने पुराने छत्तीसगढ़ी गीत भी सुनाए।
क्रमांक-1657/राजेश

