लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा परीक्षा महाअभियान के लिए युध्दस्तर पर तैयारी जारी

परीक्षा महाअभियान के लिए युध्दस्तर पर तैयारी जारी

What
When Aug 16, 2011
from 04:10 PM to 04:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

परीक्षा में 20 अगस्त को छह लाख से अधिक शिक्षार्थियों को शामिल करने का लक्ष्य

परीक्षा में शामिल होने ग्राम पंचायतों में हो रहा है पंजीयन

    रायपुर 16 अगस्त 2011

साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों के साक्षरता कौशल का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से आगामी 20 अगस्त को आयोजित राष्ट्रव्यापी परीक्षा महाअभियान के लिए छत्तीसगढ़ में युध्दस्तर पर तैयारी चल रही है। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा इस परीक्षा में प्रदेश से साढ़े छह लाख से अधिक शिक्षार्थियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के विरूध्द अभी तक करीब तीन लाख 77 हजार से अधिक शिक्षार्थियों का पंजीयन इस परीक्षा के लिए किया जा चुका है। परीक्षा महाअभियान के अन्तर्गत प्रदेश के दुर्ग और धमतरी जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन दोनों जिलों को साक्षर भारत कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है। परीक्षा महाअभियान 20 अगस्त को पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। साक्षर भारत कार्यक्रम के लिए बेहतर वातावरण बनाने तथा इस कार्यक्रम को निर्धारित समय-सीमा मे परिणाम मूलक बनाने के उददेश्य से परीक्षा महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में सम्पूर्ण साक्षरता अभियान, उत्तर साक्षरता कार्यक्रम,पढ़ना-बढ़ना आंदोलन, सतत् शिक्षा कार्यक्रम और समतुल्यता कार्यक्रम के सभी शिक्षार्थियों तथा 15 वर्ष से अधिक उम्र के शाला त्यागी और नव-साक्षरों को शामिल कर उनका मूल्यांकन किया जाएगा। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा इस परीक्षा में सफल होने वाले शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
    राज्य साक्षरता मिशन के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि परीक्षा महाअभियान में शामिल होने के लिए ग्राम पंचायतों में स्थापित लोक शिक्षा केन्द्रों में पंजीयन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 14 हजार 358 शासकीय प्राथमिक शालाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से इस परीक्षा में छह लाख 60 हजार से अधिक शिक्षार्थियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें सरगुजा और रायपुर जिले से एक-एक लाख, बस्तर और नारायणपुर से 65 हजार, बिलासपुर से 60 हजार, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ से 50-50 हजार, कोरबा से 40 हजार, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) और बीजापुर से 35 हजार, कोरिया, जशपुर, महासमुन्द और राजनांदगांव से 30-30 हजार तथा उत्तर बस्तर (कांकेर) और कबीरधाम से 20-20 हजार शिक्षार्थी शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। परीक्षा 150 अंकों की होगी। परीक्षार्थियों को तीन भागों में अंक दिए जाएंगें। इसमें पढ़ने, लिखने और गणित के लिए 50-50 अंक निर्धारित किए गए हैं।
    अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस परीक्षा महाअभियान के लिए 14 अगस्त तक की स्थिति में 03 लाख 77 हजार 559 शिक्षार्थियों का पंजीयन किया जा चुका है। इस तिथि तक बस्तर जिला (नारायणपुर जिला भी शामिल) में 32 हजार,जांजगीर-चांपा में 16 हजार 037, कबीरधाम में दस हजार, बिलासपुर में 30 हजार, रायगढ़ में 30 हजार, सरगुजा में 65 हजार, कांकेर (उत्तर बस्तर) में 10 हजार 729 जशपुर में 12 हजार, महासमुंद में 23 हजार 793, कोरिया में 26 हजार, कोरबा में 31 हजार, रायपुर में 63 हजार , दंतेवाड़ा (बीजापुर भी शामिल) में 12 हजार और राजनांदगांव में 16 हजार शिक्षार्थियों का पंजीयन किया जा चुका है।  उल्लेखनीय है कि इस साल बीते छह मार्च को आयोजित राष्ट्रव्यापी परीक्षा महाअभियान में प्रदेश के दो लाख 14 हजार 729 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से एक लाख 61 हजार 708 शिक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इस परीक्षा में छत्तीसगढ़ का परिणाम  75.31 प्रतिशत रहा। राज्य साक्षरता अधिकारियों ने बताया कि इस परीक्षा के लिए राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, महिला सामाख्या सोसायटी, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, जिला लोक शिक्षा समितियों और जनशिक्षण संस्थानों का सहयोग लिया जाएगा। 

क्रमांक-2294/राजेश



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031