प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम-श्री अग्रवाल
स्कूल शिक्षा मंत्री ने चलित प्याऊ का शुभारंभ किया
रायपुर 14 अप्रैल 11

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कल शाम यहां एवरग्रीन मैदान कटोरा तालाब रायपुर में अमर शहीद संत कंवरराम मिशन की रायपुर इकाई द्वारा संचालित चलित प्याऊ का शुभारंभ किया। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि गर्मियों में यह चलित प्याऊ मुसाफिरों की प्यास बुझाएगा। हमारी भारतीय संस्कृति में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम माना जाता है। संत कंवर राम मिशन द्वारा सेवाभाव से चलित प्याऊ संचालित किया जा रहा है। इस प्याऊ में लोगों को घड़े का ठंडा पानी पीने को मिलेगा। इस अवसर पर सिंधी समाज के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
क्रमांक-230/राजेश

