लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा साठ हायर सेकेण्डरी स्कूल भवनों का निर्माण तेजी से जारी

साठ हायर सेकेण्डरी स्कूल भवनों का निर्माण तेजी से जारी

What
When Apr 15, 2011
from 07:35 PM to 07:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

प्रत्येक भवन के लिए 57 लाख 46 हजार रूपए मंजूर

रायपुर, 15 अप्रैल 2011

    छत्तीसगढ़ में साठ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवनों का निर्माण तेजी से चल रहा है। राज्य शासन द्वारा प्रत्येक भवन के लिए 57 लाख 46 हजार रूपए के मान से कुल 34 करोड़ 47 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गयी है।
    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि शासकीय स्कूलों में अधोसंरचना विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। प्राथमिक विद्यालयों  से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए जरूरत के अनुरूप नये भवनों का निर्माण, पुराने भवनों की मरम्मत, अतिरिक्त कमरों का निर्माण और अहाता निर्माण के लिए लगातार राषि स्वीकृत की जा रही है। पिछले वित्तीय वर्ष के माह मई में साठ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए नये भवन बनाने की स्वीकृति दी गयी है। इन स्कूल भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। श्री अग्रवाल ने बताया कि रायपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारागांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलयारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असनीद, दुर्ग जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नाहदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवागहन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंवर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तितुरडीह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीपकनगर दुर्ग, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनेली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाटाबोड़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरेदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिटिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़, राजनांदगांव जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसबोड़, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेवा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेडेसरा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोलापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जालबांधा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हेवारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुईखदान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भनपुरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साकरा, बिलासपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवेरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदीकलाटोना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौसरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभाटा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंथी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दसरंगपुर, जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचन्दा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्री, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरियरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महामाया, रायगढ़ जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलाईबहार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनागर, सरगुजा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगनगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमेश्वरपुर, कबीरधाम जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरका, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरेगांव जंगल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सत्तीवार्ड कवर्धा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसुमघटा के लिए नए भवन बनाने की स्वीकृति दी गई है।

क्रमांक-242/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031