लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा दो निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए आशय-पत्र जारी

दो निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए आशय-पत्र जारी

What
When Apr 15, 2011
from 08:25 PM to 08:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 15 अप्रैल 2011

    छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की अनुशंसा पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश में दो निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए आशय-पत्र जारी कर दिए गए है। उच्च शिक्षा विभाग ने विनियामक आयोग द्वारा निर्धारित शर्तों पर इस माह की चार तारीख को यहां मंत्रालय से जारी आशय पत्र के अनुसार इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ एक्सीलेंस सोसायटी चौथी बटालियन के सामने व्ही.आई.पी. रोड एयरपोर्ट के पास माना कैम्प रायपुर द्वारा राय यूनिवर्सिटी और एस.जी.आर. एजुकेशन एण्ड मेडिकल रिसर्च फाउन्डेशन, श्रध्दा हाउस 345, किगसवे (महाराष्ट्र) द्वारा ग्राम केन्द्री तहसील अभनपुर जिला रायपुर में जी.एच. राय यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए दो अलग-अलग आशय-पत्र जारी किए गए हैं।

    छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की शर्तों के अनुसार निजी विश्वविद्यालय के प्रायोजक निकाय अपने हस्ताक्षर से विनियामक आयोग को लिखित में परिवचन देंगे कि वह अधिनियम की धारा सात की उपधारा चार में उल्लेखित परिवचनों को पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं तथा उनका पालन करेंगे। प्रायोजक विनियामक आयोग के पास प्रमाण प्रस्तुत करेंगे कि उन्होंने अधिनियम की धारा ग्यारह के प्रावधानों के अनुसार विन्यास निधि की स्थापना कर ली है तथा अधिनियम की धारा सात की उपधारा दो के प्रावधानों के अनुसार उसके पास भूमि का स्वामित्व है। प्रायोजक निकाय इस बात का परिवचन देंगे कि कम से कम पच्चीस हजार वर्गफीट का निर्मित क्षेत्र भवनों तथा अन्य सहायक निर्माण कार्यों के रूप में उपलब्ध होने पर तथा इसकी पुष्टि विनियामक आयोग द्वारा करने के पश्चात ही वह विश्वविद्यालय में अकादमिक कार्य प्रारंभ करेंगे। प्रायोजक निकाय इस बात का भी परिवचन देंगे कि वह छत्तीसगढ़ राज्य में ही दूर परिसर केन्द्र या अध्ययन केन्द्र बिना विनियामक आयोग की पूर्व अनुमति के स्थापित नहीं करेंगे। प्रत्येक प्रायोजक निकाय अनुपालन प्रतिवेदन, परिवचन तथा अन्य आवश्यक अभिलेख विनियामक आयोग को प्रस्तुत करेंगे।

क्रमांक- 246/काशी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031