लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा जे.आर. दानी कन्या विद्यालय में सौ सीटर नया कन्या छात्रावास भवन बनेगा

जे.आर. दानी कन्या विद्यालय में सौ सीटर नया कन्या छात्रावास भवन बनेगा

What
When Aug 26, 2011
from 07:35 PM to 07:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्थल निरीक्षण किया

रायपुर 26 अगस्त 2011

    राजधानी रायपुर स्थित शासकीय जगन्नाथ राव दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए सौ सीटर नया छात्रावास बनाया जाएगा।  स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां इस स्कूल परिसर में पुराने छात्रावास भवन के नजदीक ही नये छात्रावास भवन के लिए प्रस्तावित स्थल का 2468-260811निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने छात्रावास भवन के साथ ही वहां पर दो नए सर्वेन्ट क्वार्टर और स्कूल के प्राचार्य के लिए नया आवास बनाने के निर्देश लोक निर्माण के अधिकारियों को दिए। नए छात्रावास भवन के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्माण एजेंसी बनाया गया है। इस भवन के लिए चालू वित्तीय वर्ष के बजट में जरूरी धनराशि का प्रावधान किया गया है।
    श्री अग्रवाल ने स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को नए छात्रावास भवन का ड्राइंग डिजाइन जल्द बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्राईंग डिजाइन बनाते समय छात्राओं के लिए छात्रावास में उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने परिसर में ही शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला के लिए बनाए जा रहे अतिरिक्त कक्ष की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को इसका निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देष दिए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने प्रो. जे.एन. पाण्डेय शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन आडिटोरियम का भी अवलोकन किया। उन्होंने आडिटोरियम में बैठक व्यवस्था और साउंड सिस्टम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर श्रीमती आर. बाम्बरा सहित लोक निर्माण विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक-2468/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031