प्राच्य संस्कृत संकाय की वार्षिक परीक्षाएं 18 अप्रैल से
दो हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे
रायपुर 15 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम द्वारा आयोजित की जानी वाली प्राच्य संस्कृत विद्यालयों की (प्रथमा तृतीय वर्ष से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष तक) शिक्षा सत्र 2010-2011 की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार 18 अप्रैल से शुरू होंगी और 06 मई तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में तेरह परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जहां दो हजार 39 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें एक हजार 301 छात्र और 738 छात्राएं शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम के सचिव डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि प्राच्य संस्कृत संकाय की परीक्षाओं के लिए श्री दूधाधारी वैष्णव संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर, श्री निवास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, श्री महामाया वैदिक संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर, श्री वासुदेव वैदिक संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अड़भार पेण्ड्रा, श्री रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट, जवाहरनगर सरगुजा, श्री रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सामरबार, दुर्गापारा जिला जशपुर, श्री रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गहिरा जिला रायगढ़, वनस्थली ओंकारेश्वर संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैलाशपुर विकासखंड सोनहत जिला कोरिया, ऋषि भृगु संस्कृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुकरी, धमधा जिला दुर्ग, मां गायत्री संस्कृत विद्यालय कटनई अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा, अष्टमूर्ति वैदिक संस्कृत विद्यालय खरौद नगर, जिला जांजगीर-चांपा, आर्ष ज्योति गुरूकुल आश्रम कोसरंगी जिला महासमुंद एवं ऋषि भृगु संस्कृत विद्यालय न्यू बोरसी हनोदा जिला दुर्ग को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।

क्रमांक-247/राजेश