राज्य अनुदान समिति की बैठक स्थगित
रायपुर 07 सितम्बर 2011
सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत गठित राज्य अनुदान समिति की कल 8 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी। सामुदायिक सहभागिता तथा विषेष आवासीय और गैर आवासीय प्रषिक्षण केन्द्र संचालन के संबंध में स्वयंसेवी संस्थाओं से प्राप्त प्रस्तावों पर निर्णय करने के लिए राज्य अनुदान समिति बनायी गयी है। राज्य अनुदान समिति की यह बैठक यहां राजीव गांधी मिषन के राज्य परियोजना कार्यालय में होने वाली थी। समिति की अगली बैठक की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

