लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा सूरजपुर विकासखंड को मिला सत्येन मैत्रा राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार

सूरजपुर विकासखंड को मिला सत्येन मैत्रा राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार

What
When Sep 08, 2011
from 05:45 PM to 05:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

जनपद पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह ने राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के हाथों ग्रहण किया पुरस्कार

    रायपुर 08 सितम्बर 2011

2663-080911

 साक्षर भारत कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सूरजपुर विकासखंड को प्रतिष्ठित सत्येन मैत्रा स्मृति राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार 2011 से नवाजा गया है। नई दिल्ली में आज आयोजित एक समारोह में जनपद पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह ने यह पुरस्कार राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के हाथों ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम व जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धनंजय देवांगन भी उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा अतंर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर को सत्येन मैत्रा स्मृति राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार दिया जाता है। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष पूरे देश में एक राज्य, एक जिला, एक विकासखंड और एक ग्राम पंचायत को पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सूरजपुर विकासखंड को विकासखंड स्तरीय यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पुरस्कार वितरण समारोह में राज्य संसाधन केन्द्र के निदेशक श्री तुहिनदेव जिला परियोजना अधिकारी सरगुजा श्री संजय गुप्ता, सहायक परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, विकासखंड परियोजना अधिकारी श्री सीमांचल त्रिपाठी तथा जनशिक्षण् केन्द्र सरगुजा के निदेशक एम. सिध्दिकी उपस्थित थे।
    छत्तीसगढ़ ने सत्येन मैत्रा स्मृति राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार प्राप्त करने के क्षेत्र में कीर्तिमान बनाया है। अब तक राज्य के महासमुंद, कांकेर, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जशपुर जिले को जिला स्तरीय व कोयलारी (सरगुजा), सिरली (कोरबा) को ग्राम पंचायत स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इस वर्ष सूरजपुर विकासखण्ड को विकासखण्ड स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा साक्षर भारत कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कोरिया जिले को जिला स्तरीय, सूरजपुर को विकासखण्ड स्तरीय व नयापाराकला (महासमुंद) को ग्राम पंचायत स्तरीय पुरस्कार के लिए अनुशंसा सहित 17 प्रस्ताव राष्ट्रीय साक्षरता मिशन नई दिल्ली को भेजा गया था। 
    सूरजपुर विकासखण्ड की एक लाख 93 हजार 061 जनसंख्या में से 35 हजार 765 व्यक्ति असाक्षर है। इस विकासखण्ड में तीन हजार 576 स्वयंसेवी शिक्षक तैयार किए गए है। वर्तमान में 574 साक्षरता कक्षाएं नियमित रूप से सफलतापूर्वक संचालित है। इस विकासखण्ड की समस्त 100 ग्राम पंचायतों में सर्वे एवं मैचिंग-बैचिंग, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर समिति का गठन, पढ़ने वालों की पहचान, समन्वकों का चयन, प्रौढ़ शिक्षा केन्द्रों का गठन एवं प्रेरक का चिन्हांकन, शिक्षार्थियों को प्राइमर, आखर झापी की उपलब्धता, साक्षरता कक्षा की शुरूवात, पठन-पाठन प्रक्रिया का क्रियान्वयन किया जा चुका है। सूरजपुर विकासखण्ड के सतपता गांव में 1 अगस्त से 31 अगस्त 2010 तक मुस्लिम महिलाओं के लिए विशेष आवासीय साक्षरता शिविर का आयोजन राज्य साक्षरता मिशन के निर्देशन में राज्य संसाधन केन्द्र द्वारा जिला लोक शिक्षा समिति एवं जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से किया गया था। शिविर में 132 मुस्लिम महिलाएं शामिल हुई। इस शिविर से निकल कर आई नवसाक्षर मुमताज बेगम ने गत वर्ष हैदराबाद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री के साथ कार्यक्रम का उद्धाटन किया था। शिविर के माध्यम से ही महिलाओं ने कौशल विकास कार्यक्रम एवं स्वसहायता समूहों का निर्माण कर एक उपलब्धि हासिल की। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशन में राज्य संसाधन केन्द्र द्वारा सफलता के नए आयाम नामक विशेष कार्यक्रम के तहत मई 2011 में विकासखण्ड सूरजपुर को चिन्हांकित कर अकादमिक संसाधन लगातार प्रदान किया जा रहा है।

क्रमांक-2663/राजेश

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031