अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस आठ सितम्बर पर होंगे विविध कार्यक्रम
शैक्षणिक संस्थाओं में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के संदेश का वाचन होगा
जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर साक्षरता ध्वज फहराए जाएंगे
रायपुर, 03 सितंबर 2010
छत्तीसगढ़ में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस आठ सितम्बर के अवसर पर प्रदेश भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थाओं में सुबह प्रभात फेरी और शाम को मशाल रैली निकाली जाएगी तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साक्षरता दिवस संदेश का वाचन किया जाएगा। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक डॉ. रोहित यादव द्वारा सभी कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को साक्षरता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में परिपत्र जारी किया गया है।
इस परिपत्र के अनुसार जिला स्तर, विकासखंड स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इन कार्यक्रमों में साक्षरता ध्वज फहराए जाएंगे। जिला स्तर पर जिले के प्रभारी मंत्री/जिला पंचायत अध्यक्ष/ कलेक्टर एवं अन्य निर्वाचित जन-प्रतिनिधि ध्वजारोहण करेंगे। विकासखण्ड मुख्यालयों में विधायक/जनपद अध्यक्ष/जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य निर्वाचित जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं अन्य निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में साक्षरता ध्वज फहराए जाएंगे। समस्त शासकीय-अशासकीय स्कूलाें एवं महाविद्यालयों तथा प्रौढ़ शिक्षा केन्द्रों में प्रभात फेरी तथा शाम को मशाल रैली निकाली जाएगी। इन संस्थाओं में सभा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के संदेश का वाचन किया जाएगा।

क्रमांक-2665/राजेश