पुराने शाला भवनों की होगी विशेष मरम्मत : साठ लाख रूपए से अधिक स्वीकृत
रायपुर, 11 मई 2011
राज्य शासन ने शिक्षा जिला बेमेतरा के बारह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवनों की विशेष मरम्मत के लिए 62 लाख चार हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश में पुराने शाला भवनों की मरम्मत के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रशासकीय स्वीकृति दी जा रही है। इसी कड़ी में शिक्षा जिला बेमेतरा के बारह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवनों के सुधार कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गयी है। इनमें बेरला और साजा विकासखंड के छह-छह स्कूल शामिल हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि बेरला विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरहोली, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सलधा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खर्रा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुड़मुड़ा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारगांव तथा साजा विकासखंड की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देऊरगांव, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहतरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुधवारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भरदाकला, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलतरा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठेलका और शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला मल्हार के पुराने भवनों की मरम्मत कराने प्रत्येक भवन के लिए पांच लाख 17 हजार रूपए के मान से कुल 62 लाख चार हजार रूपए मंजूर किए गए हैं।

क्रमांक- 687/राजेश