पॉलीटेक्निक की छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने मिलेगा अनुकम्पा अवसर
रायपुर, 30 सितम्बर 2010
शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक रायपुर की ऐसी छात्राएं जो छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय से संबध्द रहते हुए त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठयक्रम में पांच वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और उनके कोई विषय रूक गए हैं, उन्हें रूके विषयों की परीक्षा देने के लिए दो अनुकम्पा अवसर दिए जाएंगे। विशेष अनुकम्पा अवसर की परीक्षा दिसम्बर 2010 एवं जनवरी 2011 में और द्वितीय अवसर की परीक्षा मई एवं जून 2011 में होगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्राओं को पचास रूपए के स्टाम्प पेपर में शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। शपथ पत्र का प्रारूप शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक, बैरन बाजार, रायपुर से प्राप्त किया जा सकता है।

