लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार शिक्षा आगामी शिक्षा सत्र के प्रथम दिन नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की तैयारी

आगामी शिक्षा सत्र के प्रथम दिन नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण की तैयारी

What
When Apr 20, 2011
from 08:30 PM to 08:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष ने पुस्तकों से भरे वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

रायपुर 20 अप्रैल, 2011
336-200411

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी बच्चों को आगामी शिक्षा सत्र 2011-12 के प्रथम दिन 16 जून को मुफ्त में पुस्तक वितरण करने की तैयारी पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में स्थापित डिपो में पाठ्यपुस्तकें पहुंचायी जा चुकी हैं। निगम के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा ने आज यहां आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में पाठयपुस्तकों से भरे वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और डिपो से स्कूलों तक पाठ्यपुस्तकें भेजने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ राज्य ब्र्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष और धरसीवां विधायक श्री देवजीभाई पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
    निगम अध्यक्ष श्री शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार संचालित योजनाओं में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में मिल का पत्थर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को मुफ्त में किताबें देना पुण्य का कार्य है। नयी पीढ़ी को शिक्षित करने में यह योजना जरूर सफल होगी। श्री शर्मा ने कहा कि बदली हुई परिस्थति में आज ग्रामीण क्षेत्रों के भी अभिभावक शिक्षा के प्रति जागरूक हो गये हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गयी है। निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को अधिक सचेत और सजग रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना है, ताकि बच्चों को सुविधाजनक ढंग से पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पाठ्यपुस्तकें समय पर स्कूली बच्चों तक पहुंचाना निगम की जिम्मेदारी है। विगत वर्षों में नि:शुल्क पुस्तक वितरण व्यवस्था में काफी सुधार आया है। श्री शर्मा ने बताया कि अगले शिक्षा सत्र से हाई स्कूलों और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के गरीबी रेखा श्रेणी के विद्यार्थियों को भी नि:शुल्क पाठयपुस्तकें दी जाएंगी। ब्र्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री देवजीभाई पटेल ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र के पहले दिन ही बच्चों के हाथों में नि:शुल्क पाठयपुस्तकें उपलब्ध कराना बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया में निश्चित रूप से हमारा राज्य आगे बढ़ा है। दो-तीन वर्ष पूर्व तक ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें नहीं मिलने की शिकायतें जरूर मिलती थीं। अब स्थिति बदल गयी है। इस प्रकार की शिकायतें अब सामने नहीं आती हैं।
    इस कार्यक्रम में बताया गया कि प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तक वितरण के लिए इस वर्ष दो करोड़ से अधिक पाठयपुस्तकें छपाई गई हैं। जिला मुख्यालयों से  स्कूलों तक पाठ्यपुस्तक भेजने का कार्य आज से शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ की ऐसी महान विभूतियां जिनके बारे में नयी पीढ़ी को समुचित जानकारी नहीं है,उनकी जीवनी पर आधारित चित्रकथा बनाने का कार्य भी चल रहा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की अस्सी महान विभूतियों को चिन्हित कर चित्रकथा बनाई जा रही है। इन विभूतियों की चित्रकथायुक्त पुस्तकें स्कूली बच्चों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर रायपुर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी, पार्षद श्री सूर्यकांत राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पाठ्य पुस्तक निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष जैन ने किया।

क्रमांक-336/राजेश
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031